{"_id":"68ed4b08bc0c14ef940db899","slug":"one-accused-arrested-for-cyber-fraud-by-luring-profits-rewari-news-c-198-1-rew1001-227426-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13आरोपी, रमनदीप कुमार उर्फ रमना
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक युवती को प्रोडक्ट रेटिंग के बदले मोटे मुनाफे का लालच देकर 1.16 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी राजस्थान के जिला जिला झुंझुनू के गांव निवाई निवासी रमनदीप कुमार उर्फ रमना को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार गांव खालेटा निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया था कि गत 10 अप्रैल को उसका संपर्क एक महिला से टेलीग्राम आईडी पर हुआ था। उसे बताया गया था कि प्रोडक्ट को रेटिंग देकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। टेलीग्राम पर हुई बातचीत के आधार पर उसने बताए गए खाता नंबरों पर तीन बार में 1 लाख 16 हजार 462 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद उसने पैसा रिफंड करने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज किया। इस मामले में झुंझुनू के गांव भागोरिया की ढाणी निवासी पवन कुमार, झुंझुनू के परशुरामपुरा निवासी राहुल योगी, मध्य प्रदेश के जिला इंदौर के गांव बाराभाई लालबाग निवासी नितांशु होलकर, राजस्थान के झुंझुनू के गांव पुजारी की ढाणी निवासी गोविंद, मध्यप्रदेश के जिला इंदौर के गांव बाराभाई निवासी बादल गाड़े उर्फ गोडे व राजस्थान के जिला जिला झुंझुनू के गांव निवाई निवासी लोकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।