{"_id":"674b657c902f1482f6009f14","slug":"one-accused-arrested-for-cheating-by-luring-huge-profits-in-share-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-212226-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला ईस्ट चंपारण के गांव रंजीता हाल गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे 01 मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गत 24 जून को जिला गुरूग्राम के गांव कासन हाल आबाद द्वारकाधीश सोसाइटी धारूहेड़ा निवासी पवन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहता था। इसके लिए वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप एडमिन ने उसे शेयर मार्केट के प्लान के बारे में जानकारी देते हुए मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। उससे करीब 1 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए।
जो मुनाफे की राशि को पाने के लिए उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया, तो उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में बिहार के जिला ईस्ट चंपारण के गांव रंजीता हाल गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी बिहार के जिला ईस्ट चंपारण के गांव रंजीता हाल गांव रघुनाथपुर निवासी रंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।