{"_id":"6140c7888ebc3e79d2334391","slug":"one-accused-arrested-for-attacking-youth-with-a-knife-rewari-news-rtk623964932","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू से हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। बावल थाना पुलिस ने युवक पर चाकू से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान जिले के गांव नांगल तेजू निवासी राहुल उर्फ पव्वा के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में नांगल तेजू गांव निवासी नीतेश कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में काम करता है। रविवार शाम को वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान गांव निवासी राहुल भी उसके पास आया और कहा कि कंपनी में कोई जगह है तो उसे भी लगवा दे। इस पर नीतेश ने कहा कि फिलहाल कंपनी में कोई जगह नहीं है। इस पर आरोपी राहुल ने आवेश में आकर कहा कि जगह तो बन जाएगी। जिस पर उसने फिर से कहा कि अभी जगह नहीं है। इसलिए उसको नहीं लगवा सकता है। इस बात से खफा होकर आरोपी ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने उसके पेट के साथ कमर पर चाकू के वार किए और फिर फरार हो गया। शोर सुनने के बाद उसके परिजनों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। बावल पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ पव्वा को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।