फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the second day also 12335 candidates left the examination of constable recruitment

दूसरे दिन भी 12335 अभ्यर्थियों ने छोड़ी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
On the second day also 12335 candidates left the examination of constable recruitment
परीक्षा केंद्र के बाहर लगाई गई लिस्ट में रोल नंबर देखते अभ्यर्थी। संवाद - फोटो : Rewari
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के दूसरे दिन सोमवार को भी 22,800 में 12,335 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दो पालियों में हो रही इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या में कमी को परीक्षा केंद्रों में सख्ती को बताया जा रहा है। जिले के 28 केद्रों पर सोमवार को दोना पालियों में महज 9465 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के साथ 38 परीक्षा केद्रों के लिए 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए थे। वहीं इस बार आयोग द्वारा परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को पहले से रोल नंबर प्रिंट उत्तर पुस्तिका मिली। सोमवार व मंगलवार को भी इन्ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों सत्रों में 22,800 परीक्षार्थियों में से 9465 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने आए। परीक्षा केन्द्र को जैमर, वीडियोग्राफी कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन इत्यादि से लैस किया गया है। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इस बार कड़ा रूख अपनाया हुआ था। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के बाहर ही जूते तक निकलावर चेकिंग की गई। वहीं इसके अलावा किसी परीक्षार्थी को अपने साथ कोई मोबाइल फोन, बेल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, पहनने वाले आभूषण जैसे चेन, अंगूठी, ईयर रिंग के अलावा इलेक्ट्रानिक्स संचार यंत्र परीक्षा केन्द्र की परिधि में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

दो सत्रों में 9465 विद्यार्थी हुए शामिल
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित परीक्षा में दोनों सत्रों में 9465 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जिले में 22 हजार 800 परीक्षार्थियों के लिए 28 स्कूल-कॉलेजों में 38 केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र में 11 हजार 400 आवेदकों में से महज 4728 ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे और शाम के सत्र में केवल 4737 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोनो सत्रों को मिलाकर 22800 विद्यार्थियों में से 12335 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

 परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर जांच करता ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी। संवाद

परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर जांच करता ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed