फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On the first day, Kabaddi, running and shot put competitions were held.

Rewari News: पहले दिन कबड्डी, दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं

Sat, 14 Feb 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
On the first day, Kabaddi, running and shot put competitions were held.
फोटो : डूंगरवास स्थित बाबा रूपदास मंदिर प्रांगण में खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि
रेवाड़ी। गांव डूंगरवास स्थित बाबा रूपदास मंदिर के परिसर में खेल प्रतियोगिताओं के साथ दो दिवसीय शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कबड्डी, दौड़, गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक जिले सिंह यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि रसगण गांव के सरपंच करण सिंह यादव रहे।
पहले दिन नेशनल कबड्डी के लीग मैच खेले गए। 100, 400 और 1600 मीटर की दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। रविवार को अंडर-14 लड़कों व लड़कियों की 100 मीटर दौड़, बुजुर्गों की दौड़ और महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

रविवार को शिवरात्रि के दिन देशभक्ति और भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर बीरेंद्र सिंह भाटोटिया, सरपंच विपिन कुमार, सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सजन फौजी सहित अनेक व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed