{"_id":"69b1b7b158c42351900608a4","slug":"on-the-first-day-14700-students-from-classes-vi-to-viii-appeared-for-their-annual-exams-rewari-news-c-198-1-fth1001-234833-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पहले दिन छठी से आठवीं के 14,700 विद्यार्थियों ने दी वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पहले दिन छठी से आठवीं के 14,700 विद्यार्थियों ने दी वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
भाड़ावास गेट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी स्कूलों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कक्षा छठी से आठवीं तक की हुई परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक चली। इसमें 14 हजार 700 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन कक्षा आठवीं की गणित, कक्षा सातवीं की अंग्रेजी और कक्षा छठी की हिंदी की परीक्षा संपन्न हुई।
यह परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जा रही हैं। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण भी किया। कक्षा पहली से पांचवीं तक की परीक्षाएं 16 से 25 मार्च तक आयोजित होंगी जबकि बाल वाटिका की परीक्षाएं 16 और 17 मार्च को कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में करीब 20 हजार 680 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र पूरी तरह पाठ्यक्रम पर आधारित था और अधिकतर प्रश्न किताबों से ही जुड़े हुए थे। हालांकि प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था जिससे उत्तर विस्तार से लिखने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन
इस बार पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को असफल रहने या किसी विषय में अंक बढ़ाने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग 20 अप्रैल से असेसमेंट परीक्षाएं आयोजित करेगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
आज हिंदी, विज्ञान और अंग्रेजी की परीक्षा होगी
वीरवार को कक्षा आठवीं की हिंदी, कक्षा सातवीं की विज्ञान और कक्षा छठी की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई गईं जो सुबह साढ़े आठ से 11 बजे तक चलीं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। -बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।