{"_id":"604a6f728ebc3e8d1a153a77","slug":"on-fourteen-march-rewari-rewari-news-rtk599465528","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 मार्च को मिल सकता है रेवाड़ी नगर परिषद को उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 मार्च को मिल सकता है रेवाड़ी नगर परिषद को उपप्रधान
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान का चुनाव 14 मार्च को होगा। दोपहर को 12 बजे नप सभागार में पार्षदों की उपप्रधान चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई है। वहीं उपप्रधान चुनाव की तारीख घोषित होते ही एक बार फिर से जोड़ तोड़ की राजनीति तेज हो गई है।
14 मार्च को होने वाली उपप्रधान चुनाव की बैठक से पूर्व भाजपा पदाधिकारियों की भी एक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई है। माना जा रहा है कि उक्त बैठक में पार्षदों को भी बुलाया जाएगा।
-बहुमत से होगा उपप्रधान का चुनाव
उपप्रधान चुनाव की यह पहली ही बैठक मानी जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 15 फरवरी को हुई बैठक में रिटर्निंग अधिकारी की तबीयत खराब हो जाने के कारण रद्द कर दी गई थी। उपप्रधान का चुनाव हाउस में मौजूद सदस्यों के बहुमत से होगा। वर्तमान में हाउस में 1 प्रधान व 31 पार्षद हैं। उपप्रधान पद के चुनाव में प्रधान को भी वोट का अधिकार है। ऐसे में अगर सभी सदस्य मौजूद रहते हैं तो 32 वोटों में से जिसको भी 17 वोट मिलेंगे वह उपप्रधान चुना जाएगा।