फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   On Durgashtami, girls were offered food and worshipped.

Rewari News: दुर्गाष्टमी पर कन्याओं को भोजन करा किया पूजन

Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
On Durgashtami, girls were offered food and worshipped.
दुर्गाष्टमी के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। दुर्गाष्टमी के अवसर पर नवरात्र उत्सव के आठवें दिन कन्याओं का पूजन और सत्कार किया गया। इस अवसर पर घरों में हलवा, पूरी, सब्जी, गुलगुला और पकौड़ी आदि के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए। सबसे पहले घरों में स्थापित माता को इन व्यंजनों का भोग लगाया गया और पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
विज्ञापन

पूजा के बाद गांव की कन्याओं को घरों में बुलाकर आदर-सत्कार के साथ बिठाया गया। भोजन कराए जाने के बाद माता की चुन्नी ओढ़ाई गई और तिलक लगाया गया। कन्याओं के चरणों को दूब (घास) और पानी से साफ कर उनसे आशीर्वाद लिया गया। इसके साथ ही कन्याओं को फल, उपहार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कन्याओं ने भी माता के भक्तों और परिजनों को आशीर्वाद दिया जिससे वातावरण में श्रद्धा और उत्साह की भावना बनी रही। गांव कढू भवानीपुरा में गांव के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माता की सेवा और कन्याओं का सत्कार करने के साथ-साथ लोगों ने सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed