{"_id":"5e3afc528ebc3ee5f35a827b","slug":"olitcal-rewari-news-rtk540798535","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिबाला ने ली जिला परिष्ाद अध्यक्ष की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शशिबाला ने ली जिला परिष्ाद अध्यक्ष की शपथ
विज्ञापन
जिला परिषद प्रमुख शशिबाला को शपथ दिलाते उपायुक्त।
- फोटो : Rewari
जिला परिषद की नव निर्वाचित जिला प्रमुख शशिबाला ने जिला सचिवालय सभागार में पद की शपथ ली। डीसी यशेंद्र सिंह ने उनको पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शशिबाला ने शपथ लेने के उपरांत कहा कि वह जिला प्रशासन व अपने सभी साथी जिला पार्षदों के साथ तालमेल बनाते हुए ग्रामीण विकास को और तेज गति प्रदान करेंगी।
उल्लेखनीय है कि मंजूबाला द्वारा जिला प्रमुख पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद शशिबाला को सर्वसम्मति से नई चैयरपर्सन चुना गया है। 18 में 14 पार्षद उनके साथ है। जिला परिषद के खाते में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए करीब 9 करोड़ रुपये जमा है लेकिन पार्षदों से आपसी खींचतान के कारण करीब एक साल से यह विकास राशि वितरित नहीं की जा सकी है।
इस मौके पर एसडीएम रेवाड़ी रवींद्र यादव, एसडीएम बावल रवींद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद उदय सिंह देशवाल, रिटायर्ड संयुक्त निदेशक एसके जोशी, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन जगफूल, पारहिद अमित यादव, मुकेश जाहिदपुर, आजाद सिंह नांधा, अजय पाटौदा, अनिल यादव, नीतू चौधरी, सुमन पांडे, कांता देवी, शारदा यादव, नीलम, हरीश झाबुआ, पंचायत समिति चेयरमैन जाटूसाना राजकुमार, सरपंच सुमन, सरपंच निगानियावास कंवर सिंह, सविता बेरली, पूर्ण सिंह, मधु, रामदत्त भारद्वाज आदि मौजूद रहे।