फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Offline studies started in schools, the number of students was less on the first day

विद्यालयों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू, पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या रही कम

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Offline studies started in schools, the number of students was less on the first day
गुगोढ़ स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के शिक्षण संस्थानों में अब ऑनलाइन के बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हो चुकी है। मंगलवार को स्कूलों में दसवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के साथ ही विश्वविद्यालय, कॉलेजों, पालिटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों और प्रशिक्षण संस्थानों (सरकारी और निजी) में विद्यार्थियों ने ऑफलाइन पढ़ाई की। हालांकि सुबह के समय कोहरे से बढ़ती ठंड के कारण पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या थोड़ी कम रही। इस दौरान टीकाकरण प्रमाणपत्र देखकर ही बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में बिल्डिंग और फर्नीचर को सैनिटाइज कराने के साथ ही विद्यार्थियों को टीकाकरण कराने के पश्चात ही अभिभावकों की अनुमति के साथ आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जहां 27 जनवरी को स्कूलों के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गई थी। वहीं 15 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों का टीकाकरण जरूरी शिक्षण संस्थान में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के दौरान टीकाकरण की कम से कम पहली खुराक लेने वालों को ही अनुमति होगी।
विज्ञापन

कोट
कोरोना की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को कक्षाएं लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले विद्यार्थियों को ही कॉलेज में कक्षाएं लगाने की अनुमति मिल पाएगी। सभी को नियमों के अनुसार ही चलना होगा। जिन विद्यार्थियों ने टीकाकरण नहीं कराया वे अवश्य टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कृष्ण कुमार, शिक्षक, राजकीय महाविद्यालय कंवाली।
-------------
कोट
पहले दिन विद्यार्थियों की कक्षा ली। शिक्षक होने के नाते सभी छात्राओं को यही सलाह दी गई है कि वे कोरोना नियमों का पालन अवश्य करें। जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वे अवश्य टीका लगाएं। टीका नहीं लगवाने वाले विद्यार्थियों को कक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी।
-डॉ. स्वाति, शिक्षिका, राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed