{"_id":"6755c8423d8ba5666a069fd4","slug":"officials-should-solve-the-collective-problems-of-the-people-on-priority-basis-dr-krishna-rewari-news-c-198-1-rew1001-212522-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : डॉ. कृष्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान : डॉ. कृष्ण
Sun, 08 Dec 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 08 Dec 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
शिविर में पहुंचे लोग।
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने रविवार को ढाणी शोभा, अहरोद, पाड़ल, मनेठी और माजरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।
विधायक डॉ. कृष्ण ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि लोगों की सामूहिक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना उनका दायित्व है। लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य समस्या आ रही है, उस बारे उन्हें अवगत करवाएं।
जन सुनवाई के दौरान लोगों ने विधायक से बिजली, सड़क, पानी, बरसाती पानी की निकासी व अन्य समस्याओं से संबंधित लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निदान कराने का अनुरोध किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष जीतू चेयरमैन, पूर्व जिला परिषद आजाद सिंह, डॉक्टर अरविंद यादव, सरपंच देशराज, सुमित पंच, लीलू प्रधान, अमित कुमार, एडवोकेट राहुल यादव, अभिषेक विक्की, अमित कुमार व अन्य मौजूद रहे।