{"_id":"6335e2261660a8551d038172","slug":"officials-should-give-concrete-solution-to-the-problem-of-contaminated-water-coming-in-dharuhera-rao-inderjit-singh-rewari-news-rtk6594770185","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा में आने वाले दूषित पानी की समस्या का ठोस समाधान करें अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा में आने वाले दूषित पानी की समस्या का ठोस समाधान करें अधिकारी : राव इंद्रजीत सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय सांख्यिकी, योजना एवं कारपोरेट राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने वीरवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मंत्री ने पेयजल, सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, सड़क तंत्र संबंधी कार्यों को लेकर की समीक्षा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को धारूहेड़ा में आने वाले दूषित पानी की समस्या का ठोस समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, सड़क आमजन की मूलभूत सुविधाओं में शुमार हैं, जिनका समय रहते समाधान करना प्रशासन का पहला कार्य है।
इस दौरान डीसी अशोक कुमार गर्ग ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का स्वागत किया। उन्होंने धारूहेड़ा मेें जल निकासी को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और बताया कि भिवाड़ी की तरफ से धारूहेड़ा में आ रहे दूषित पानी की रोकथाम को लेकर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी, सिंचाई और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीमों द्वारा पानी के नमूने भी लिए जा रहे हैं।
बैठक में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएमसी डॉ. सुभिता ढाका, सीटीएम देवेन्द्र शर्मा, डीएसपी अमित भाटिया, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग देवेन्द्र पाल, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग वीएस मलिक, अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग संजीव दूहन, आरओ प्रदूषण बोर्ड दिनेश यादव, एचएसवीपी व नगर परिषद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पानी की जांच के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के दिए निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दूषित पानी की जांच के लिए धारूहेड़ा सीमा पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के निर्देश दिए। ताकि पानी के पैरामीटर का पता चल सके। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन एनालाइजर से न केवल नियमित रूप से रीडिंग निकल सकेगी, साथ ही पानी की मात्रा और उसके प्रदूषित होने का स्तर भी पता चल सकेगा, जिसकी प्रतिदिन रिपोर्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रतिदिन जाती रहेगी।
अधिकारियों की संयुक्त इंस्पेक्शन टीम गठित
राव इंद्रजीत सिंह ने धारूहेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बारिश के पानी की निकासी को लेकर नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में सर्विस लेन पर जलभराव न होने पाए, इसके लिए स्पेशल ड्राफ्ट तैयार करके प्रभावी तरीके से योजना को अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने धारूहेड़ा में जलभराव संबंधी समस्या को लेकर एचएसवीपी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सचिव नगर पालिका धारूहेड़ा और एनएचएआई के अधिकारियों की एक संयुक्त इंस्पेक्शन टीम गठित करने के निर्देश दिए, जोकि पानी निकासी की समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी।
15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों की मरम्मत करने के दिए निर्देश
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को आगामी 15 अक्तूबर तक जिले की सड़कों की मरम्मत करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को प्रमुख मार्गों को चिह्नित करते हुए एस्टीमेट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने मसानी बैराज के समीप रेवाड़ी को हाइवे से जोड़नेे वाली सड़क पर तुरंत पैच वर्क के लिए एनएचएआई और पीडब्लूडी के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए मार्ग की जल्द मरम्मत की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने एलसी संख्या 3 एलसी संख्या 59 पर बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज योजना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और टेंडर प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने नारनौल रोड से जुड़ने वाले रेवाड़ी आउटर बाईपास व एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के सहयोग से बनाए जा रहे हैं झज्जर आउटर बाईपास के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की ओर कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।