फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials kept waiting, the House remained empty, and no Deputy Chairperson was elected.

Rewari News: इंतजार करते रहे अधिकारी, सदन रहा खाली, नहीं चुने गए उपप्रधान

Fri, 19 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 19 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Officials kept waiting, the House remained empty, and no Deputy Chairperson was elected.
नगर परिषद की बैठक में पहुंचे अधिकारी। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद के उप प्रधान के चुनाव के लिए बैठक शुक्रवार को कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। 32 में से केवल एक पार्षद ही पहुंचीं।
विज्ञापन

वार्ड 20 की पार्षद सुमन बैठक में पहुंचीं जबकि वार्ड 15 की पार्षद रचना राव बैठक समाप्त होने के बाद पहुंची। निर्धारित समय पर अन्य पार्षदों के न पहुंचने पर अधिकारियों ने लगभग एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन पर्याप्त संख्या न होने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ा।
नगर परिषद की चेयरपर्सन विनिता पीपल अनुपस्थित रहीं। चेयरपर्सन फैमिली फंक्शन के चलते पहले से ही रविवार तक बाहर हैं। इसी वजह से सदन में आवश्यक कार्यवाही नहीं हो सकी। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद नियमानुसार 30 दिन के भीतर सदन की पहली बैठक करना अनिवार्य होता है। इसी नियम के तहत बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन


इंसेटउपप्रधान के चयन को लेकर चल रहा मंथन
रेवाड़ी नगर परिषद के 32 सदस्यीय सदन में भाजपा के 12 पार्षदों ने जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के केवल एक पार्षद को सफलता मिली थी। बहुमत के लिए 17 पार्षदों की आवश्यकता है। ऐसे में भाजपा को अन्य पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी। चुनाव जीतने के बाद कई पार्षदों ने रामपुरा सदन पहुंचकर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समक्ष भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि उपप्रधान के चयन को लेकर अंतिम निर्णय भी उन्हीं के निर्देशों पर तय होगा। अभी किसे उप प्रधान बनाया जाएगा, इस पर बात नहीं बनी है। आने वाले समय में सदन में समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चुनावनी के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। कोरम पूरा नहीं होने की वजह से बैठक स्थगित कर दी गई है।-ब्रह्मप्रकाश, डीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed