फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officers should immediately solve the sewer problems of the city: DC

शहर की सीवर की समस्याओं का तुरंत समाधान करें अधिकारी : डीसी

Mon, 11 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers should immediately solve the sewer problems of the city: DC
रेवाड़ी। अमृत योजना के तहत शहर में सीवर, पानी, सड़क समेत जो भी अन्य विकास कार्य चल रहे हैं, उनमें कोई कमी नहीं रहने दी जाए। योजना के जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनमें भी बाद में नजर आई कमी भी तुरंत दुरुस्त किया जाए। ताकि भविष्य में आमजन को सीवर ओवरफ्लो व पेयजल लाइन लीकेज की समस्या नहीं झेलनी पड़े। उक्त बातें डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश में कहीं हैं। वह सोमवार को शहर के आदर्श नगर समेत कई क्षेत्रों का जायजा ले रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य और कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि जो भी कार्य उनके विभाग करा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आदर्श नगर समेत रेवाड़ी शहर में जहां, कहीं भी सीवर ओवरफ्लो व जलनिकासी की समस्या हो, वहां पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करते हुए यह समस्या तुरंत प्रभाव से हल कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेवाड़ी शहर में कोई भी सीवर ओवरफ्लो न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने आदर्श नगर के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान जल्द करा दिया जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को मद्देनजर सभी सीवर, नालों की अच्छी तरह से सफाई कराएं और जहां जरूरत हो वहां पम्प सेट की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नालों की सफाई का कार्य व मेंटेनेंस का कार्य शीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि रेवाड़ी शहर की सभी कॉलोनियों में सीवरेज, पानी, सडक़ इत्यादि विकास कार्यों का आधारभूत विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाएं। डीसी को अपने बीच पाकर कालोनी वासियों ने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि डीसी साहब ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कॉलोनी की समस्या का समाधान कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद जगी है कि रेवाड़ी में विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करवाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय चौहान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अभय सिंह, एक्सईएन नगरपरिषद अजय सिक्का आदि मौजूद रहे।

‘नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग सजग रहकर करें कार्य’
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने निरीक्षण के दौरान नगर परिषद रेवाड़ी व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर में बने हुए सीवरेज की नियमित तौर पर सफाई कराना सुनिश्चित करें ताकि आमजन को सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशानी न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरों की सफाई अच्छी तरह से कराएं।
----------
फोटो: 18,19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed