फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Objective to bring qualitative improvement in education with basic facilities: Manbu

मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना उद्देश्य : मानबु

Wed, 13 Jul 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Objective to bring qualitative improvement in education with basic facilities: Manbu
गांव महेश्वरी स्थित राजकीय स्कूल में पौधरोपण करते कैनन कंपनी के सीईओ। - फोटो : Rewari
धारूहेड़ा। गांव महेश्वरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सीएसआर के तहत कैनन कंपनी की ओर से विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रेसिडेंट एवं सीईओ मानबु यामाजाकी ने कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के साथ जहां क्रिकेट मैच खेला, वहीं अपने जीवन से जुडे़ संघर्षों की यादों को भी साझा किया। बिग स्माइल अभियान के तहत प्रेसिडेंट ने पहली से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बैग व स्टेश्नरी किट भेंट की। साथ ही लोगों से विकास के विकास को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ही उनका उद्देश्य रहा है।
विज्ञापन

कंपनी सीईओ व प्रेसिडेंट के गांव पहुंचने पर निवर्तमान ग्राम सरपंच जोगेंद्र, स्कूल प्राचार्य मनीराम यादव, प्राइमरी हैड भूप सिंह, मनोज प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से 2018 में इस गांव को गोद लिया गया था। पिछले करीब चार साल के दौरान गांव में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाना ही उद्देश्य रहा। इसके अलावा गांव में आई वीजन सेंटर की भी स्थापना की गई है। इसमें ग्रामीणों को नेत्र संबंधी तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी अनेक कदम उठाएं गए हैं, वहीं स्कूल परिसर में वाटर हारर्वेस्टिंग प्लांट के संचालन के साथ पौधरोपण व स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में हमारी 25वीं वर्षगांठ पर हमारे द्वारा गोद लिए गांवों में दी जा रही सुविधाओं के चलते गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के बेहतरीन परिणाम मिल रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि मानबु यामाजाकी को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सुनील पंच, सतीश मास्टर, अंकुर कुमार, स्कूल स्टॉफ सदस्य स्वरुचि, नाथू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed