{"_id":"653ff44f2eaa07b18c0c6b33","slug":"oath-of-integrity-administered-to-railway-employees-rewari-news-c-198-1-rew1001-6080-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेल कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेल कर्मचारियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक गौतम ने दिलाई शपथ। स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक गौतम ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सोमवार को रेल कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्यकलापों में ईमानदारी और पारदर्शिता बरतें। भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कार्य करें।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें महाप्रबंधक गौतम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलवाई। मुख्यालय पर बच्चों ने सतर्कता पर बनाई गई पेंटिंग एवं पोस्टर की प्रदर्शनी भी लगाई। साथ ही सत्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार इस सप्ताह के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रधान कार्यालय में रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता विषय पर व्याख्यान दिये जाएंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय सहित सभी मण्डलों एवं कारखानों में कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक एवं सतर्कता संगोष्ठी भी आयोजित किये जाएंगे।