फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nursing college work should be completed soon

Rewari News: जल्द पूरा करवाया जाए नर्सिंग कॉलेज का काम

Thu, 29 Feb 2024 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nursing college work should be completed soon
रेवाड़ी। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र के गांव शहादतनगर में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराकर कक्षाएं शुरू करने की मांग को उठाया। कोसली विधायक की मांग पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन तैयार होते ही कक्षाएं शुरु कर दी जाएंगी। लक्ष्मण सिंह यादव ने विधानसभा में मांग को रखते हुए कहा कि उन्होंने 2022-23 में शहादत नगर नर्सिंग कॉलेज के लिए पांच करोड़ का बजट पास कराया, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस नर्सिंग कॉलेज का भवन 31 मार्च 2023 को पूरा हो जाना था, लेकिन अभी तक केवल 88 फीसदी ही कार्य पूरा हो पाया है। आखिर किन कारणों के चलते भवन का निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया तथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कोई जुर्माना भी लगाया गया है। कहा कि नर्सिंग कॉलेज में नई कक्षाएं जुलाई-अगस्त में शुरू होंगी। भवन का मात्र 12 फीसदी कार्य शेष रह गया है। एडमिशन में अभी छह माह का समय है, जो कि कम नहीं है। इसलिए इस भवन के निर्माण को अति शीघ्र पूरा कराकर इस सत्र में नर्सिंग कॉलेज के एडमिशन शुरु किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed