फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Number of dengue patients increased to 12, vigilance increased

Rewari News: डेंगू मरीजों की संख्या हुई 12, बढ़ाई गई सतर्कता

Wed, 25 Jun 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients increased to 12, vigilance increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बारिश में जलभराव के साथ ही डेंगू व मलेरिया के केस बढ़ने लगे हैं। डेेंगू के चार नए मरीज मिलने के बाद डेंगू पीड़ितों की संख्या 12 हो गई है। चारों पीड़ित धवाना गांव के हैं। वहीं मलेरिया के 4 मरीज मिलने के बाद इनकी संख्या 5 हो गई है।
डेंगू और मलेरिया के पीड़ितों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों व शहर में सोर्स रिडक्शन के साथ ही घरों में कूलर, फ्रीज व अन्य जगह में भरे पानी में मच्छर के लार्वा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अब तक जिलेभर में 671 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है। सभी को चेतावनी के तौर पर नोटिस थमाए गए हैं। अबतक किसी पर जुर्माना नहीं लगाया गया है। हेल्थ इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा सोर्स रिडक्शन ऐक्टिविटी, फीवर मास सर्वे करने, लोगों को मलेरिया से बचाव व रोकथाम, नियंत्रण के उपाय बताकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की लैब में पिछले तीन माह से डेंगू के सैंपल जांच किए जा रहे हैं। सीएचसी -पीएचसी से भी सैंपल लेकर रेवाड़ी ही भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed