{"_id":"64651600a3d34fe4460f7376","slug":"now-you-will-get-relief-from-power-cuts-in-summer-rewari-news-c-17-1-155756-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गर्मी में होने वाली बिजली कटौती से अब मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गर्मी में होने वाली बिजली कटौती से अब मिलेगी निजात
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित पावर हाउस जहां लगाया जा रहा ट्रांसफार्मर। संवाद
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से 33 केवी मॉडल टाउन सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सब स्टेशन में 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग व फाल्ट के चलते होने वाली बिजली कटौती से शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। इस सब स्टेशन से शहर के करीब एक दर्जन फीडर चलते हैं, जिसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई होती है। सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू किया जा चुका है और इस माह के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
बता दें कि शहर में इन दिनों गर्मी के मौसम में बिजली खपत बढ़ने से ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या बढ़ जाती हैं। ओवरलोडिंग को ठीक करने के लिए निगम की ओर से अघोषित कट लगाए जाते हैं, वहीं फाल्ट को ठीक करने के चलते घंटों तक लोगों को बिजली सप्लाई सुचारू होने के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस 33 केवी सब स्टेशन में दस-दस एमवीए के दो ट्रांसफार्मर पहले से लगे हुए हैं। एक और 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को काफी हद तक लाभ मिलेगा।
मॉडल टाउन सब स्टेशन से चलते हैं यह फीडर
इस 33 केवी मॉडल टाउन सब स्टेशन से एक दर्जन के करीब फीडर चलते हैं, जिसमें मॉडल टाउन, कंटेनर डिपो, पुष्पांजलि, राजीव नगर, ढालियावास, अनाज मंडी, सेक्टर तीन, आईओसी कॉलोनी, ब्रास मार्केट, सिटी-चार, रिलायंस फीडर शामिल हैं। इस ट्रांसफार्मर के लग जाने से इन सभी फीडरों को बड़ी मात्रा में लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गर्मी के कारण 14 लाख यूनिट तक पहुंची खपत
गर्मी का मौसम बिजली निगम के लिए सबसे ज्यादा परेशानी भरा रहता है। इस मौसम में घरों में कूलर, पंखे, एसी और फ्रीज चलने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है। जहां करीब एक महीने पहले शहर में 8-9 लाख यूनिट प्रतिदिन खर्च हो रहे थे वहीं अब बढ़कर 14-15 लाख यूनिट प्रतिदिन तक बढ़ गए हैं, जिसके कारण ओवरलोडिंग की समस्या काफी बढ़ गई है। हालांकि इसके 18 लाख यूनिट तक पहुंचने की संभावना है।
शुरू हो चुका है ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य : एक्सईएन
मॉडल टाउन सब स्टेशन में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। ट्रांसफार्मर के लगने से निश्चित ही शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो सकेगी। गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
कुलदीप नेहरा, कार्यकारी अभियंता बिजली वितरण निगम रेवाड़ी