फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now we will get relief from dogs and helpless animals only after elections.

Rewari News: अब चुनाव बाद ही कुत्तों और बेसहारा पशुओं से मिलेगा छुटकारा

Tue, 05 Mar 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now we will get relief from dogs and helpless animals only after elections.
रेवाड़ी। शहर में कुत्तों और बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। फिर भी नगर परिषद प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है। कुत्तों की नसबंदी और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए फिलहाल अभी तक संतोषजनक कार्य नहीं हो पाया है। रोजाना कुत्तों के काटने और बेसहारा पशुओं द्वारा हमला करने के मामले सामने आते रहते हैं।
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी निकट आ रहे हैं। ऐसे में अब उम्मीद कम है कि कुत्तों और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद प्रशासन टेंडर लगाएगा। क्योंकि इसे लेकर भी नगर परिषद ने कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। चुनावों के बाद अगर टेंडर लगाए जाते हैं तो उसमें भी समय लगेगा। ऐसे में लोगों को कुत्तों और बेसहारा पशुओं से जल्द छुटकारा मिलने वाला नहीं है। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में परेशानियां बनीं रहेंगी।
विज्ञापन

पशु अभ्यारण खोलने की भी बात चल रही है, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। अब जो होगा वह चुनाव के बाद ही होगा। वहीं नगर परिषद ने कोर्ट में बेसहारा पशुओं के मामले में 26 जून से लेकर 20 नवंबर 2023 तक का ब्योरा पेश किया था। कोर्ट में नगर परिषद ने बताया था कि शहर से 26 गाय, 220 सांड़ और 10 बछड़ें पकड़े गए थे। इनको धारूहेड़ा गौशाला में भेजा गया है। नगर परिषद की कार्रवाई भी काफी सुस्त चल रही है, जबकि शहर में सैकड़ों बेसहारा पशु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुरेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों और बेसहारा पशुओं का आतंक है। रोजाना कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहते हैं। साथ ही कई बार बेसहारा पशु लोगों पर भी हमला कर देते हैं। वार्ड नंबर-13 के पार्षद चंदन यादव ने बताया कि आचार संहिता कभी भी लग सकती है। लेकिन अभी तक कुत्तों और बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर नहीं लगा है। इससे समझ जा सकता है कि अब जो भी होगा चुनाव के बाद ही होगा। फाइनेंस कमेटी के मेंबर और पार्षद प्रवीण ने बताया कि वार्ड में किसी भी प्रकार के विकास कार्य अभी तक नहीं हुए हैं। जो पैसा कार्यों के लिए मिलना था वह भी नहीं आया है। टेंडर लगाने की तो दूर की बात है। आचार संहिता लगते ही कोई भी विकास कार्य समय पर नहीं हो पाएगा।
इंसेट
बेसहारा पशु के हमले से हो चुकी फोटोग्राफर की मौत
बताया जाता है कि बेसहारा पशु के हमले से करीब तीन साल पहले एक फोटोग्राफर की मौत हो गई थी। इसके बाद शहर के लोगों ने कई दिन तक धरना-प्रदर्शन भी किया था। दिसंबर में परशुराम कॉलोनी निवासी एडवोकेट जगत निनानिया की पत्नी को भाड़ावास फाटक के पास दो सांड़ लड़ रहेे थे। एक सांड़ ने शिक्षिका अनिता पर हमला की दिया था। इससे उसके हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोट लगी थी। कुछ दिनों पहले अनाज मंडी में दो सांड़ों के लड़ने की वजह से एक खंभा भी टूट गया था। दो दिन तक बिजली बाधित रही थी। फरवरी में गढ़ी बोलनी रोड पर एक निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे पांच मजदूरों पर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया था। इससे सभी लोग जख्मी हो गए थे।


वर्जन
विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर परिषद प्रशासन का कार्य ठीक चल रहा है। लोगों की जो समस्या है उसे दूर किया जा रहा है।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed