फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now there will be no hesitation, the car will run at a gallop

Rewari News: अब नहीं खाएंगे हिचकोले, सरपट दौड़ेगी गाड़ी

Wed, 13 Mar 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 13 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Now there will be no hesitation, the car will run at a gallop
रेवाड़ी। काफी समय से खस्ताहाल रेवाड़ी (प्रजापति चौक)-रामगढ़ भगवानपुर मार्ग की हालत सुधरने वाले है। दरअसल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पर करीब 2.25 करोड रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन



करीब 5 साल से मार्ग बदहाल है। इस वजह से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार ग्रामीणों ने मार्ग को दुरुस्त कराने को लेकर अधिकारियों से भी संपर्क किया किया था,लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया। वहीं अब चुनावों से पहले मार्ग की दशा सुधारने के लिए टेंडर लगाया गया है। 28 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो मार्ग का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। मौजूदा समय में मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हैं। इसकी वजह से आए दिन हादसे भी होते हैं। ऐसे में मार्ग ठीक होता है तो लोगों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग भी है। मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा है। खास बात यह है कि इस मार्ग के लिए विशेष मरम्मत की जाएगी। स्पेशल रिपेयरिंग के माध्यम से यह रास्ता लंबे समय तक खराब नहीं होगा और बार-बार रिपेयरिंग की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में अधिक खतरा

रात के समय इस मार्ग से जाना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से दुर्घटना होने का भी डर बना रहता है। सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों को होती है। पैदल लोगों के लिए जाना चुनौतियों को पार करने जैसा होता है। कई बार हादसे से भी हो चुके हैं।
बरसात में इस मार्ग से गुजरना खतरनाक
बरसात के समय में इस मार्ग से गुजरना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। कई बार गड्ढ़ों में में पानी भर जाता है। इस वजह से वाहन चालक कई बार गड्ढे दिखते नहीं हैं। इससे हादसा हो जाता है। स्कूली बच्चों का भी पैदल और साइकिल के माध्यम से आना जाना लगा रहता है। मार्ग बनने के बाद स्कूली बच्चों की समस्या दूर जाएगी।









शहर से होगी सीधी कनेक्टिविटी



मौजूदा समय में रामगढ़ से प्रजापति चौक तक आने में वाहन से करीब आधा 8 से 10 मिनट का समय लगता है। सड़क बनने के बाद वाहन के माध्यम से 5 से 6 मिनट में प्रजापति चौक तक पहुंचा जा सकता है। साथ ही ग्रामीणों के लिए शहर भी आना-जाना और ज्यादा आसान हो जाएगा। शहर से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।



टेंडर लगने के बाद व्यवस्था दुरुस्त होने की उम्मीद जगी है। काफी खुशी की बात है, लेकिन चाहते हैं कि कुंभावास, डाबड़ी, बुढानी, गोकुलपुर तक का मार्ग भी दुरुस्त हो। कई सालों से मार्ग की दशा खराब है।-सुनीता, रामगढ़, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed