फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now sports nurseries will be verified

Rewari News: खेल नर्सरियों का अब होगा सत्यापन

Mon, 31 Mar 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Now sports nurseries will be verified
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नए सत्र में निजी खेल नर्सरियों की शुरूआत को लेकर जिलेभर से 190 से अधिक आवेदन आए हैं। 31 मार्च आवेदन करने का अंतिम दिन था। खेल विभाग अब जल्द ही खेल नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांच के आदेश दे सकता है।
वहां से निर्देश मिलते ही प्रशिक्षकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार कर नर्सरियों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान खेल के मैदान से लेकर खेल सामान देखेंगे। कोच की ओर से सभी नर्सरियों में फिजिबिलिटी जांचने के बाद एक कमेटी तैयार की जाएगी। कमेटी में तीन सीनियर कोच व जिला खेल अधिकारी शामिल होंगे। ओलिंपिक, एशियन व कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल खेल को नर्सरियों में शामिल किया जाएगा। उसके बाद कमेटी की ओर से भी नर्सरियों में जाकर जांच की जाएगी। फिर खेल विभाग के स्थानीय अधिकारियों की ओर से रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी जाएगी। नर्सरी मानकों पर खरा उतरने वाले को ही नर्सरियां अलॉट की जाएगी। दूसरी तरफ सीएम ने बजट में अब खिलाड़ियों का खुराक भत्ता बढ़ाने की भी घोषणा की है। नई घोषणा में 8 से 14 आयु के खिलाड़ियों को 2 हजार और 15 से 19 आयु वर्ग में 3 हजार रुपए किए गए हैं। इसके अलावा आवासीय अकादमी में रहने वाले खिलाड़ियों की प्रतिदिन की डाइट मनी भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


पिछले साल 60 खेल नर्सरियां हुई थीं अलॉट

खेल विभाग की ओर से सरकारी, निजी संस्थानों व पंचायतों और निजी खेल संस्थाओं में खेल नर्सरियों की शुरुआत की जाएगी। खेल नर्सरी में 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये व 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को 2 हजार रुपये प्रतिमाह डाइट राशि दी जाएगी। जिले में 60 खेल नर्सरियां पिछले साल अलॉट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

खेल नर्सरियों का सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहां से ही नर्सरियां अलॉट होंगी। इस बार निजी खेल नर्सरियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। -ममता देवी, कार्यकारी डीएसओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed