{"_id":"662c273617899fd0c40ae014","slug":"now-recognition-will-be-given-on-10-points-rewari-news-c-198-1-rew1001-203706-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब 10 पाॅइंट पर मान्यता दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब 10 पाॅइंट पर मान्यता दी जाएगी
Sat, 27 Apr 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में नैक की नई गाइडलाइंस के बारे में बताते कुलप
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश यादव ने सभी स्टाफ सदस्यों, विभाग अध्यक्षों और अधिष्ठाताओं को नैक की नई गाइडलाइंस के बारे में बताया। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय पिछले एक वर्ष से नैक की मान्यता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन इसी दौरान नैक की नई दिशा-निर्देश आ जाने के कारण अब नए सिरे से तैयारी शुरू की गई है।
कुलपति ने बताया कि पहले वाली गाइडलाइन में 7 पॉइंट के आधार पर नैक होता था, लेकिन अब नई गाइडलाइंस में 10 पाॅइंट के आधार पर मान्यता दी जाएगी। इस संबंध में पहली गाइडलाइन में सभी पाठ्यक्रमों की रचनाओं को दर्शाया गया है। दूसरी गाइडलाइन में संकाय संसाधन जिसमें सभी स्टाफ सदस्यों के संसाधनों के बारे में बताया गया है। तीसरी गाइडलाइन में विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचनाओं के बारे में बताया गया है।
विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय संसाधन एवं प्रबंधन की रूपरेखा, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए सीखना एवं सिखाना, विस्तारित पाठ्यचर्या संलग्नक, शासन एवं प्रशासन की गतिविधियां एवं छात्रों के परिणाम, विभिन्न शोध कार्यों में अनुसंधान एवं नवप्रवर्तन परिणाम, स्थिरता के परिणाम आदि गाइडलाइंस को विस्तारित रूप से समझाया। कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने कुलपति और स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद दिया। व्याख्यान का आयोजन आइक्यूएसी इकाई की निदेशक प्रोफेसर रश्मि पुंडीर और नैक के संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा किया गया।