{"_id":"64135ff575786c571900e5da","slug":"now-arms-license-will-be-made-in-only-2100-rupees-rewari-news-c-17-1-95107-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब केवल 2100 रुपये में बनेगा शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब केवल 2100 रुपये में बनेगा शस्त्र लाइसेंस
Thu, 16 Mar 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं के लिए अब करें ऑनलाइन आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सरकार ने प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार व पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी 14 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। सरकार की इस पहल से अब लाइसेंस के लिए सरल केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही आवेदकों को अब सरकारी कार्यालयों के बेवजह चक्कर नहीं लगाने पडेंग़े। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक में बताया कि अब शस्त्र लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदक को केवल 2100 रुपए खर्च करने होंगे, जिनमें से 1500 रुपए प्रशिक्षण के, 500 रुपए आवेदन के तथा 100 रुपए अटल सेवा केंद्र के माध्यम से अप्लाई करने में लगेंगे। शस्त्र लाइसेंस के लिए प्रशिक्षण पहले होमगार्ड के माध्यम से दिया जाता था लेकिन अब यह प्रशिक्षण 6 प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से मिलेगा, जिनमें क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, गुरुग्राम (भोंडसी), पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रोहतक (सुनारिया), पुलिस लाइन पंचकूला (मोगीनंद), हरियाणा पुलिस अकादमी करनाल (मधुबन), पुलिस लाइन हिसार तथा पुलिस लाइन नारनौल शामिल हैं।