फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Now admissions will be done till 28th on 40% vacant seats in graduation in government colleges

Rewari News: राजकीय कॉलेजों में स्नातक में रिक्त 40% सीटों पर अब 28 तक होंगे दाखिले

Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now admissions will be done till 28th on 40% vacant seats in graduation in government colleges
फोटो : 1 विद्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन करते अध्यापक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए) में रिक्त सीटों पर दाखिले की तिथि बढ़ाकर अब 28 अगस्त कर दी है। तीन मेरिट सूची जारी होने के बाद भी स्नातक में 40 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं।
स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेजों के साथ फिजिकल काउंसलिंग के लिए कॉलेज में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

काउंसलिंग के दौरान सीट मिलने पर अभ्यर्थियों को तत्काल फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। निर्धारित समय पर फीस जमा न करने की स्थिति में आवेदन निरस्त मान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए में 320 सीटों में से अब तक 190 सीटों पर दाखिले हुए हैं। बीकॉम की 160 सीटों में 114 और बीएससी की 80 सीटों में 34 सीटें भरी हैं। राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 सीटों में 200, बीकॉम में 80 में 40, बीएससी की 160 में 50 और बीसीए की 45 में कुछ सीटों पर दाखिले हुए हैं।

जिले में 9 हजार सीटें, आवेदनों की संख्या कम

जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में कुल 9 हजार सीटें हैं, जिनमें से सबसे अधिक 4880 सीटें बीए में हैं। अब तक बीए में 3405 आवेदन ही आए हैं। बीकॉम में 1080 सीटों पर 880, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 1740 सीटों पर 1090 और बीएससी (मेडिकल) के लिए कोसली कॉलेज में 80 सीटों पर 70 आवेदन आए हैं। सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज, रेवाड़ी में बीएससी की 160 सीटों पर अब तक 139 छात्राएं ही आवेदन कर पाई हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ने से वे छात्र-छात्राएं जो अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उन्हें एक और अवसर मिलेगा। जिले के कॉलेजों में अभी भी हजारों सीटें खाली हैं, ऐसे में योग्य विद्यार्थियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए।

-
वर्जन
विद्यार्थी स्नातक प्रथम वर्ष में 28 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर सीधे दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें फिजिकल काउंसलिंग के लिए महाविद्यालय आना होगा।-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed