फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Not only planting trees, but their regular care is also important.

Rewari News: केवल पौधे लगाना ही नहीं, उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी

Mon, 20 Apr 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Not only planting trees, but their regular care is also important.
प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण के दौरान एकजुट लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस को लेकर भारत विकास परिषद की श्री राम शाखा की तरफ से माजरा गुरदास स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शाखा के सदस्यों और ग्रामीणों ने मिलकर मंदिर परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इनमें पपीता, करी पत्ता, गुलाब, मोगरा और मनी प्लांट जैसे फलदार, छायादार और सजावटी पौधे शामिल रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है।
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद पौधों का वितरण भी किया गया। शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी ने कहा कि पृथ्वी हमारी सबसे बड़ी धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाखा संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सहयोग और एकजुटता की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम संयोजक अनुराधा सैनी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर सीए निधि गौतम, डॉ. दीपक यादव, डॉ. प्रशांत यादव, मोहित गोयल, रितु ओबेरॉय, संतोष पंडित, राहुल राठौर, श्लोक सैनी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed