फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No zebra crossing at intersections, pedestrians worried

Rewari News: चौक-चौराहों पर जेब्रा क्राॅसिंग नहीं, राहगीर परेशान

Mon, 18 Dec 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 18 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
No zebra crossing at intersections, pedestrians worried
रेवाड़ी। पैदल चलने वालों के लिए इस शहर में सड़क क्रॉस करने के लिए कोई व्यवस्था ही नहीं है। 5 किमी. के सरकुलर रोड पर दिनभर हजारों वाहन दौड़ते हैं, लेकिन पैदल व्यक्ति सड़क पार कर सके इसके लिए जेब्रा क्रॉसिंग जैसी व्यवस्था नहीं है। शहर के सरकुलर रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते हालात यह हो गए हैं कि एक मिनट के लिए भी ट्रैफिक रुकता नजर नहीं आता। वाहनों की लाइन दिनभर लगी ही रहती है। इन हालात में जब भी सड़क पार करनी पड़ती है तो लोग या तो एक छोर से दूसरे छोर तक भागते नजर आते हैं या फिर वाहनों के बीच से जान हथेली पर रखकर गुजरते हैं। अब इस शहर की सड़कों पर भी जेब्रा क्रॉसिंग की जरूरत है। हैरानी की बात है कि प्रशासन विभाग की नजर आजतक लोगों की इन परेशानियों की ओर गई ही नहीं है। नियमानुसार हर चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग का होना बेहद आवश्यक है। ताकि पैदल व्यक्ति आसानी से सड़क को पार कर सके। आमजन प्रशासन की ओर इसके लिए उम्मीद की नजर से देख रहा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों और छोटे बच्चों को होती है। सड़क पार करने में ही कई मिनट लग जाते हैं। कई बार हादसे भी देखने को मिले हैं। शहर के महाराणा प्रताप चौक, राव गोपाल देव चौक, राव तुलाराम चौक, अग्रसेन चौक, आंबेडकर चौक, हुडा चौक, लियो चौक यहां पर जेब्रा क्रॉसिंग नहीं है, जबकि यहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। उसके बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाएं हैं। शहर के ट्रैफिक लाइट्स भी खस्ताहाल हालत में हैं।
विज्ञापन


आज तक कोर्ट के आदेशों के नहीं हुए पालन

मार्च 2023 को सीसीटीवी कैमरा व ट्रैफिक लाइट, जेब्रा क्रासिंग को शहर के अंदर सुचारू रूप से चलाया जाए वकील सुनील भार्गव ने कोर्ट में बात रखी थी। जिस बाद नगर परिषद रेवाड़ी को यह हिदायत दी गई थी कि शहर की ट्रैफिक लाइट सुचारू रूप से चलाई जाए और 2 माह के अंदर नगर परिषद ठीक कर एसपी रेवाड़ी को ऑपरेट करने के लिए जिम्मा दे। साल खत्म होने को है। अभी तक स्थिति वही की वही है। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था अब दूरुस्त करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ट्रैफिक लाइटस को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। व्यवस्था बना दी जाएगी।

-प्रवीण, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed