{"_id":"69d3fa775a4b7abc2f095920","slug":"no-rest-house-in-town-with-a-population-of-up-to-15-lakhs-chairman-submits-memorandum-to-union-minister-rewari-news-c-198-1-rew1001-236313-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेढ़ लाख तक आबादी वाले कस्बे में विश्राम गृह नहीं, चेयरमैन ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेढ़ लाख तक आबादी वाले कस्बे में विश्राम गृह नहीं, चेयरमैन ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंंपते
धारूहेड़ा।
धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि धारूहेड़ा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 और 919 पर स्थित है। यहां बड़ी संख्या में उद्योग हैं और कस्बे की आबादी करीब डेढ़ लाख तक पहुंच चुकी है। इसके बावजूद विश्राम गृह नहीं है।
उन्होंने कहा कि विश्राम गृह न होने के कारण सरकारी और गैरसरकारी बैठकों के लिए लोगों को रेवाड़ी जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। चेयरमैन ने बताया कि धारूहेड़ा में उप तहसील और हरियाणा पर्यटन स्थल के बीच लोक निर्माण विभाग की पांच कनाल एक मरला जमीन खाली पड़ी है जो विश्राम गृह निर्माण के लिए उपयुक्त है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री से मांग की है कि बढ़ती आबादी और क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए धारूहेड़ा में जल्द विश्राम गृह निर्माण की कार्रवाई कराई जाए। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली भी मौजूद रहीं।