फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No provision of drinking water and toilet, girl students demonstrated

शौचालय पर लटका ताला, नाराज छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
No provision of drinking water and toilet, girl students demonstrated
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित महिला कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने व शौचालयों पर ताला लटका मिलने से नाराज छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्राओं के गुस्से को देखते हुए आनन-फानन में पानी के कैंपर रखवाए गए और शौचालय के ताले खोले गए।
विज्ञापन

बता दें कि इस कॉलेज में 3500 से अधिक छात्राएं पढ़ती हैं। बावजूद इसके भीषण गर्मी के बीच पेयजल तक की व्यवस्था नहीं होना गंभीर मामला है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं के नेतृत्व में शहर के सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं को पीने की एक बूंद तक नहीं मिलने के चलते प्रदर्शन किया गया। छात्राओं का आरोप है कि पीने का जो पानी है वो इतना खारा है कि उसे पीया नहीं जा सकता। साथ ही कॉलेज के शौचालय पर ताला लटका हुआ है। छात्राओं का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार कॉलेज प्रबंधन को पहले भी शिकायत दी गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। खारा पानी पीने से कई बार अनेक छात्राएं बीमार तक पड़ चुकी हैं। ऐसे में इन समस्याओं को समाधान जल्द से जल्द जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed