फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   no, avidance, bank, thief, cash, police

बैंक में चोरी करने वालों का नहीं लगा सुराग

Mon, 21 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के खेड़ा आलमपुर में हुई  81 लाख चुराने वाले चोरों का फिलहाल पुलिस की टीम का कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं पुलिस अधिकारियों के साथ ही बैंक प्रबंधन इस बात को लेकर हैरान है कि चोरों ने खिड़की के अलावा लोहे की वॉल्ट काटने में किस अत्याधुनिक कटर का प्रयोग किया, क्योंकि खिड़की और न ही लॉकर पर किसी तरह के गैस या इलेक्ट्रॉनिक कटर के उपयोग करने के निशान हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हुआ कि बिना गैस कटर या इलेक्ट्रॉनिक कटर का उपयोग किये चोरों ने आखिर किस तरह के लेटेस्ट कटर से पहले खिड़की पर लगी रॉड और बाद में कई इंच मोटी लोहे की पर्त और विभिन्न लेवल वाले मजबूत लॉकर को काटा कैसे। फिलहाल मिले आंशिंक एवीडेंस के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस और सीआईए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

-----------
कई बार बैठक के बावजूद नहीं बढ़ी सुरक्षा
जिले के बैंकों की बात करें तो सुरक्षा को लेकर सरकारी बैंकों में रत्ती भर भी गंभीरता नहीं दिखाई देती है। जिला उपायुक्त डॉ.यश गर्ग ने बैंकों के अंदर और बाहर सुरक्षा बेहतर करने के उद्देश्य से कई बार बैंक प्रबंधकों की मीटिंग भी ली है। बावजूद इसके सरकारी बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था पर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं बैंक से जुड़े कुछ अधिकारी नाम न लेने की शर्त पर बताते हैं कि सुरक्षा के लिए कई बार जरूरी आवेदन किये हैं, लेकिन मांग नहीं पूरी हुई।
विज्ञापन

------------
क्या था मामला
एनएच-71 किनारे खेड़ा आलमपुर स्थित पीएनबी शाखा की खिड़की तोड़कर शनिवार रात चोरों ने लॉकर में रखे 81 लाख 21 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। चोरों ने वारदात से पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काट दी थी। वहीं बैंक में कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था, वह भी तब जबकि एक साल पूर्व इसी बैंक से बदमाशों ने लाखों रुपए की नकदी भी लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें लगातार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
अनिल कुमार, डीएसपी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed