फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nishant won gold in wrestling, got respect

छात्र निशांत ने जीता कुश्ती में सोना, मिला सम्मान, मेजबान स्कूल का दबदबा

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nishant won gold in wrestling, got respect
रेवाड़ी। खंड स्तरीय स्कूल खेल मुकाबलों में इस बार भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल मूंदी का हाथ सबसे ऊपर रहा है। इसमें छात्र निशांत ने अंडर 19 के 74 किलो वर्ग कुश्ती मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। राजकीय व. मा. विद्यालय खोल में आयोजित इन मुकाबलों में निशांत ने अपने खेल प्रदर्शन से परिजन एवं अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

इस जीत के बाद पहलवान निशांत का भारतीय स्कूल नांगल मूंदी परिसर में प्राचार्य कमल सिंह यादव ने सम्मानित किया। इस स्कूल की मेजबानी में इस बार हरियाणा स्कूल खेल 2022 -23 आयोजित हुए। इनका शुभारंभ हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रामपाल यादव व पूर्व प्रधान जवाहरलाल दुहन ने किया। अंडर 19 लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में भारतीय स्कूल, नांगल मूंदी की टीम ने राजकीय उच्च विद्यालय खोरी की टीम को 28 - 14 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में लड़कों के मुकाबले में मेजबान स्कूल और विवेकानंद स्कूल कुंड संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

अंडर 17 के लड़कियों के मुकाबले में राजकीय उच्च विद्यालय, टींट प्रथम जबकि अंडर 14 में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास विजेता बना। लड़कों के अंडर 17 और अंडर 14 मुकाबलों में विवेकानंद स्कूल कुंड प्रथम रहा जबकि मेजबान स्कूल दूसरा रहा। अंडर 19 लड़कियों के शतरंज मुकाबले में मेजबान स्कूल ने पांच स्वर्ण पदक जीते। अंडर17 मुकाबले में दो स्वर्ण पदक भारतीय स्कूल को मिले जबकि राठ स्कूल और विकास स्कूल को एक - एक पदक पर संतोष करना पड़ा। अंडर 14 में तीन स्वर्ण पदक भारतीय स्कूल ने जीते जबकि दो अन्य स्कूलों के नाम रहे। लड़कों के अंडर 14 व 17 के मुकाबलों में विकास स्कूल व भारतीय स्कूल नांगल मूंदी क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। अंडर 14 आयु वर्ग में लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबले में राठ स्कूल ने बाजी मारी। अंडर 17 युगल मुकाबले में भारतीय स्कूल जबकि युगल मुकाबले में विकास स्कूल विजेता रहे। अंडर 14 लड़कों के एकल मुकाबले में राठ स्कूल अव्वल रहा। अंडर 17 के इसी मुकाबले में भारतीय स्कूल विजेता व राजकीय उच्च विद्यालय, टींट उप विजेता रहा। अंडर 19 मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालखी माजरा प्रथम जबकि आस्था पब्लिक स्कूल द्वितीय रहा। अंडर 14 खो - खो मुकाबले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुंडल, अंडर 17 खो - खो मुकाबले में रा. क. उ. विद्यालय खुशखेड़ा जबकि अंडर 19 में रामावि. पीथड़ावास अव्वल रहा। लड़कों के खो - खो मुकाबले में रावमावि. कुंडल विजेता जबकि रामावि. कुंडल पहले, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पुंसिका दूसरे जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास तीसरे स्थान पर रहा। इन खेलों के समापन पर भारतीय स्कूल के प्राचार्य कमल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों व खेल निर्णायकों सुखबीर सिंह, डीपीई राजकुमार, डीपीई यजविंद्र, डीपीई निशा यादव, अमित कुमार, महेश कुमार, जसमेर सिंह एवं अन्य प्रशिक्षकों का इस खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed