फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nirankari Mission artists will give the message of unity

Rewari News: निरंकारी मिशन के कलाकार देंगे एकता का संदेश

Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nirankari Mission artists will give the message of unity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में तीन जनवरी को भव्य रूहानी जलसा ‘बज़्म ए रूह’ का आयोजन किया जाएगा। इस महफिल में सूफी और भक्ति संगीत की मधुर धुनों के माध्यम से अध्यात्म, इंसानियत और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
संत निरंकारी मिशन की रेवाड़ी ब्रांच के संयोजक महात्मा हरीश कुमार ने बताया कि मिशन का उद्देश्य ब्रह्म की प्राप्ति और भ्रम की समाप्ति है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से मिशन प्रेम, भक्ति और सेवा भाव को जीवन में उतारने का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में रूहानी कलाम और संदेशपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से आत्मिक जागरूकता पर प्रकाश डाला जाएगा। बज़्म ए रूह’ में दिल्ली और अन्य शहरों से मिशन के कलाकार महात्मा अपनी प्रस्तुतियों से सतगुरु का संदेश गीत-संगीत के माध्यम से देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक सर्वेश अरोड़ा ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से अपील की कि वे इस रूहानी जलसे में पहुंचकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करें और प्रेम व सद्भाव के संदेश को आत्मसात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed