{"_id":"6a776de48fba4e3b4102d3d7","slug":"nhm-employees-union-to-meet-health-minister-on-the-19th-rewari-news-c-198-1-rew1001-243276-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनएचएम कर्मचारी संघ की 19 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनएचएम कर्मचारी संघ की 19 को स्वास्थ्य मंत्री के साथ होगी बैठक
Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर एनएचएम कर्मचारी संघ की ओर से 21 जुलाई को दिए गए पत्र के बाद स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय से बैठक को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में संगठन के प्रतिनिधियों के साथ 19 अगस्त को सुबह 11:30 बजे चंडीगढ़ स्थित कैंप कार्यालय में बैठक होगी। इसमें एसीएस स्वास्थ्य, डीजीएचएस और एनएचएम के प्रबंध निदेशक शामिल होंगे।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरि राज ने बताया कि बैठक में उनके पांच से आठ प्रतिनिधियों को शामिल होने की अनुमति दी गई है। संगठन ने नौ अगस्त को प्रस्तावित महाप्रतिनिधिमंडल फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। संगठन ने सरकार की ओर से बातचीत के लिए समय दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है।
पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि 19 अगस्त की बैठक में कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों और समस्याओं पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाप्रतिनिधिमंडल स्थगित किया गया है, लेकिन कर्मचारियों का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। 19 अगस्त को होने वाली बैठक में सरकार के रुख और मांगों पर लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।