फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NHAI will construct 11 km long road and hand it over to PWD

एनएचएआई 11 किमी लंबी सड़क का निर्माण कर पीडब्ल्यूडी को सौंपेगा

Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
NHAI will construct 11 km long road and hand it over to PWD
रेवाड़ी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी व लोक निर्माण विभाग के बीच दो साल तक चले पत्राचार के बाद वीरवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व डीसी यशेंद्र सिंह की सख्ती से दोनों विभाग के बीच सड़क निर्माण को चल रहा विवाद समाप्त हो गया। अब एनएचएआई शहर के अंदर से गुजरने वाली 11 किमी लंबी सड़क को दुरुस्त करने के बाद इसे पीडब्ल्यूडी को सौंप देगा। इस पर करीब चार करोड़ की लागत आएगी।
विज्ञापन

सहमति के अनुसार महाराणा प्रताप चौक से लेकर आईओसी चौक तक सड़क का दोबारा निर्माण किया जाएगा। वहीं महाराणा प्रताप चौक से लेकर नारनौल तक सड़क निर्माण से लेकर गड्ढे भरने के बाद सड़क को पूूरी तरह से दुरुस्त किया जाना है। इस पर अथॉरिटी शुक्रवार से काम शुरू करेगी। उम्मीद है कि एक माह के अंदर इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। बता दें कि एनएचएआई की ओर से दो साल पहले ही चार करोड़ रुपये की राशि या फिर वन टाइम सड़क निर्माण के बाद हैंडओवर का फार्मूला पीडब्ल्यूडी को दिया गया था। लेकिन अधिकारी इसके लिए 24 करोड़ रुपये या फिर पूरी 11 किमी सड़क के दोबारा निर्माण की मांग कर रहे थे। वीरवार को दो घंटे चली बैठक यदि दो साल पहले हुई होती तो लोगों को इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में सवाल है कि क्या जिम्मेदार लोगों को परेशान होने का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

इन सड़कों के हालात सुधारने पर भी बनी सहमति
पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे नेशनल हाईवे नंबर-352 की सड़ की मरम्मत का कार्य भिवानी के प्रोजेक्टर डायरेक्टर कराएंगे। मसानी बैराज से रेवाड़ी को आने वाली सड़क की मरम्मत के लिए नेशनल हाईवे नंबर-48 व नेशनल हाईवे नंबर-919 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बैठक करके इसकी रिपेयर का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी बोले- समाधान या फिर उच्चाधिकारियों को कार्रवाई पत्र
बैठक में डीसी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दे दिए थे कि जिन विभागों को सड़क को ठीक करना है, वे आज ही बैठकर निर्णय लें। सड़क रिपेयर को लेकर वे चार बैठकें कर चुके हैं। यदि आज निर्णय नहीं हुआ तो एनएचएआई के चेयरमैन व लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को आज ही पत्र लिखेंगे कि सड़कों की मरम्मत में इन विभागों की कोई रुचि नहीं है। डीसी की यह बात सुनकर दोनों विभाग के अधिकारियों ने अलग से बैठक की। उसके बाद इन सड़कों की मरम्मत को लेेकर यह फैसला हुआ।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी दे चुके थे आदेश
डीसी के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत भी पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर के नीचे बनी सड़क के गड्ढों को भरने व अन्य सड़कों के हालात सुधारने के आदेश दे चुके थे, लेकिन काई समाधान नहीं हुआ। ऐसे में वीरवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के प्रतिनिधि के तौर पर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नरेश शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि बावल चौक से जिला सचिवालय की ओर जाने वाली व पुलिस लाइन के पास सड़क के हालात बेहद बदतर हो चुके हैं। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके कोई सुनने वाला नहीं था।
सड़क मरम्मत को लेकर होगी प्रत्येक सप्ताह समीक्षा
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि सड़कों में गड्ढे होने के कारण आम नागरिक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों से होने वाली दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डीसी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत को लेकर हर सप्ताह संबंधित विभागों की बैठक की जाएगी। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रतिनिधि नरेश कुमार शर्मा, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग वीएस मलिक, एनएचएआई के अजय कुमार, सतेंद्र सिंह, हरी सिंह, विवेक कुमार, कार्तिक, अनिमेश कुमार, एनएचएआई के पीडी पीके कौशिक, डिप्टी मैनेजर योगेश, हरीश कालड़ा व नपा के एमई अजय सिक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एनएच-11 के पीडी पीके कौशिक ने बताया कि मामले का समाधान हो गया है। एनएचएआई की ओर से 11 किमी लंबी सड़क को दुरुस्त कर पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जहां पर एक लेयर व दो लेयर की जरूरत होगी, काम किया जाएगा। अथॉरिटी इसके लिए दो साल से तैयारी थी। शुक्रवार से ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि एक माह के अंदर इसको दुरुस्त कर दिया जाएगा। हम नारनौल में पहले ही कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed