फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ngt bhivadi stp water

एनजीटी ने लगाई फटकार, एसटीपी को लेकर मांगा जबाव

Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
ngt bhivadi stp water
राजस्थान के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी से निकलने वाले गंदे पानी से धारूहेड़ा के लोग जहां परेशान हैं, वहीं भूजल स्तर पर भी लगातार खराब होता जा रहा है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से एक बार फिर भिवाड़ी प्रशासन को फटकार लगाते हुए 30 अप्रैल तक अधूरे पड़े एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) को लेकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि भिवाड़ी से छोड़े जा रहे दूषित एवं रसायन युक्त पानी को लेकर 2015 में उप चेयरपर्सन सुमित्रा मुकदम ने एनजीटी में केस दायर किया था। उस समय भी एनजीटी की ओर से भिवाड़ी प्रशासन को फटकार लगाई गई थी तथा कई कंपनियों पर जुर्माना भी किया गया था। वर्ष 2019 में राहुल महेश्वरी ने दूषित पानी के महेश्वरी, नगीना गार्डन व आसपास सड़कों पर हो रहे जलभराव से परेशान होकर एनजीटी में केस दायर किया था। चार फरवरी को हुई सुनवाई के चलते एनजीटी ने एसटीपी बनाने को लेकर जवाब मांगा तो प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। एनजीटी ने भिवाड़ी प्रशासन को 30 अप्रैल तक दोबारा एसटीपी के बारे में जवाब देने के आदेश दिए हैं। हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा भिवाड़ी से निकलने वाले पानी को ट्रीट करके दूसरी जगह पहुंचाने के लिए 150 करोड़ रुपये मंजूर किए हुए हैं, लेकिन भिवाड़ी प्रशासन की ओर से एसटीपी के कार्य अधर में लटके हुए हैं। कार्य पूरा नहीं होने के कारण पानी को ट्रीट नहीं किया जा रहा है और पानी धारूहेड़ा में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में नेशनल हाईवे से लेकर सेक्टर पार्कों में गंदे पानी का भराव
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 को जोड़ने वाली धारूहेड़ा के पॉश सेक्टर 4 व 6 की मुख्य सड़क बदहाल है। नेशनल हाईवे से लेकर ग्रीन बेल्ट व पार्कों में भिवाड़ी से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ है। सालों से जमा गंदे पानी के चलते धारूहेड़ा का भूजल स्तर भी खराब हो रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। धारूहेड़ा सेक्टर, भिवाड़ी व अलवर जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed