फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Newly elected office bearers and collegium members took oath

Rewari News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कॉलेजियम सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 01 Aug 2025 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers and collegium members took oath
शपथ ग्रहण समारोह में बधाई देने पहुंचे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुम - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सैनी सभा रजिस्टर्ड रेवाड़ी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कॉलेजियम सदस्यों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। आयोजित समारोह में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तथा बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। समारोह की अध्यक्षता ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के पूर्व प्रधान श्रीपाल सैनी ने की।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि सैनी समाज ने हमेशा ही एकजुटता का संदेश दिया है। उन्होंने प्रधान मनोज सैनी व तमाम पदाधिकारियों व कॉलेजियम सदस्यों को उनके निर्वाचन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सैनी समाज के बीच पहुंचेंगे। विधायक ने सैनी समाज को 11 लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

वहीं, बावल के विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार ने कहा कि सैनी समाज के लोगों के साथ मेरा पुराना संबंध रहा है। दसवीं तक की पढ़ाई उन्होंने सैनी स्कूल में ही की थी। स्कूल में मिली शिक्षा और समाज के लोगों से मिले सहयोग को वह कभी भूल नहीं पाएंगे। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी अपनी ओर से ढाई लाख रुपये की राशि समाज को देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीपाल सैनी ने समाज की एकजुटता की प्रशंसा की तथा 2 लाख 51 हजार की राशि अपनी ओर से समाज को भेंट की। हरिराम सैनी ने चार लाख 51 हजार की राशि समाज को दी। हरिराम सैनी समाज को 11 लाख रुपए की राशि भेंट कर चुके हैं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान अनिल सैनी, पूर्व प्रधान शशि भूषण सैनी, चेतराम सैनी, कैलाश चंद्र सैनी पूर्व महासचिव, खुशीराम सैनी, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed