फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Newly appointed Kisan Morcha President formed new executive

Rewari News: नवनियुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ने गठित की नई कार्यकारिणी

Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed Kisan Morcha President formed new executive
रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फूल मालाओं से स्वागत करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मबीर यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें उनके साथ जिला महामंत्री सत्यदेव यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सत्यदेव यादव ने बताया कि किसान मोर्चा भाजपा का एक अहम मोर्चा है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मबीर यादव ने प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर मांढी, जिला प्रभारी मुकेश गौड़, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान व वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष सरला, जयभगवान, जसबीर यादव, सचिव जिपिन, मीरसिंह सरपंच, देव प्रकाश यादव व अमित छिल्लर को नियुक्त किया गया है। धर्मबीर व जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर उन्हें नया दायित्व सौंपा व बधाई भी दी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महामंत्री व जिला अध्यक्ष का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed