फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New sub-health centres to be built in five villages; tenders issued.

Rewari News: पांच गांवों में बनेंगे नए उप स्वास्थ्य केंद्र, टेंडर जारी

Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
New sub-health centres to be built in five villages; tenders issued.
रेवाड़ी। जिले के पांच गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। बावल ब्लॉक के अलावलपुर, सुलखा, रेवाड़ी ब्लॉक के खड़गवास और खोल ब्लॉक के मनेठी व माजरा गांव में नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्वास्थ्य सेवाएं सुधरेंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 46.5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उप स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

उप स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य रोगों की जांच, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और देखभाल, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सहित कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों का भार कम होगा। आपात स्थिति में मरीजों को समय से उपचार मिल सकेगा।

उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना के लिए आबादी आधारित मानक निर्धारित हैं। सामान्य मैदानी क्षेत्रों में पांच हजार की आबादी पर एक उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया जाता है। पहाड़ी, जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों में तीन हजार की आबादी पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।


12 स्वास्थ्य केंद्रों को मिली मंजूरी
हरियाणा सरकार ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कुल 12 स्वास्थ्य केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें पांच स्वास्थ्य संस्थानों का स्तर उन्नत किया जाएगा। सात नए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद भाड़ावास और धारूहेड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। कई सब-हेल्थ सेंटरों को पीएचसी का दर्जा मिलेगा। मीरपुर, आशियाकी टप्पा, जरथल, भांडोर, नठेड़ा और सुरखपुर में नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed