फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New schedule of online transfers of teachers released

Rewari News: शिक्षकों के ऑनलाइन तबादलों का नया शेड्यूल जारी

Tue, 14 Nov 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
New schedule of online transfers of teachers released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे जेबीटी, सीएंडवी, पीजीटी, टीजीटी, मुख्य शिक्षक, ईएसएचएम, हेड मास्टर और प्रिंसिपल के आनलाइन तबादलों की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। सबसे पहले 2017 बैच के जेबीटी शिक्षक स्थायी जिले के आवंटन के लिए 14 से 16 नवंबर तक जिले का विकल्प भर सकेंगे। 25 नवंबर तक प्राथमिक शिक्षकों के डाटा अपडेटेशन का काम पूरा लिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन तबादलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
जेबीटी, सीएंडवी, पीजीटी, टीजीटी, मुख्य शिक्षक, मौलिक स्कूल हेडमास्टर, हेड मास्टर और प्रिंसिपल के लिए 26 नवंबर से स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होगी। अगले साल आठ जनवरी तक सभी शिक्षकों और अतिथि अध्यापकों को स्कूल अलाटमेंट का काम पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा विभाग पहले चरण में 2004, 2008 और 2011 बैच के जेबीटी के अंतर जिला तबादले कर चुका है।
विज्ञापन

28 अक्तूबर को सभी वर्ग के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू होनी थी। जिसके तहत जेबीटी, सीएंडवी, पीजीटी, टीजीटी, हेड मास्टर व प्रिंसिपल से आनलाइन तबादला प्रक्रिया में शामिल होने को लेकर हां और ना के विकल्प मांगे जाने थे, मगर शिक्षा विभाग ने अचानक 27 अक्तूबर को ही स्थानांतरण ड्राइव पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं के बाद पीजीटी-टीजीटी का स्थानांतरण संभव
जिला हसला के प्रधान रविंद्र ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने स्पष्ट कर दिया था कि वार्षिक परीक्षाओं के बाद ही पीजीटी और टीजीटी के स्थानांतरण किए जाएंगे। ट्रांसफर ड्राइव रोकने पर नाराजगी जताते हुए हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर व निदेशक से मिला था और अपनी बात रखी थी। साथ ही प्रक्रिया को लेकर अपनी बात भी व्यक्त की थी। शिक्षक संगठनों के विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने फिर से तबादलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है।

------
वर्जन:
ट्रांसफर शेड्यूल बार-बार बदला जा रहा है, जो विभाग की नाकामी को दर्शाता है। जब पहले यह सिस्टम लाया गया था, तब हसला ने भी इसकी तारीफ की थी। मगर ठीक ढंग से इसे लागू नहीं किया जा रहा है, जिस वजह से शिक्षकों में रोष बना हुआ है।
- रविंद्र, प्रधान, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed