फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   New LED street lights will soon be installed on National Highway-352.

Rewari News: राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर जल्द लगेंगी नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 5.35 करोड़ की परियोजना मंजूर

Mon, 06 Jul 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 06 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
New LED street lights will soon be installed on National Highway-352.
विवेक भाटोटिया
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-352 पर 5.35 करोड़ रुपये की लागत से नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कंकरवाली निवासी विवेक भाटोटिया ने हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के लिए दो वर्षों तक पत्राचार किया। अब उनकी मांगों को संज्ञान में लिया गया है।
परियोजना कार्यान्वयन इकाई सोनीपत के परियोजना निदेशक की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार गांव गुरावड़ा से गांव संगवाड़ी (एनएच-48 जंक्शन) तक पुराने और खराब हो चुके हैलोजन स्ट्रीट लाइट को हटाकर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

इसके लिए मेसर्स मॉर्फिंग इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है। विभाग के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किया जाएगा। परियोजना के तहत 484 नए बिजली के पोल लगेंगे। एलईडी स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से पर रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी। लंबे समय से अंधेरे में रहने वाले इस मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था होने से हजारों वाहन चालकों के साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को भी राहत मिलेगी।

हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था थी जरूरी
विवेक भाटोटिया ने बताया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जरूरी थी। वर्तमान में एनएच-352 पर अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। गंगायचा टोल प्लाजा के आसपास रात में अंधेरा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर पिछले दो वर्षों से लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखे गए और विभिन्न स्तरों पर इस जनहित के मुद्दे को उठाया गया। लगातार प्रयासों के बाद अब परियोजना को स्वीकृति मिलने और टेंडर जारी होने से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विवेक भाटोटिया

विवेक भाटोटिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed