फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Nepali art and culture gives a message of unity on Haritalika Teej

Rewari News: हरितालिका तीज पर नेपाली कला और संस्कृति से एकजुटता का दिया संदेश

Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nepali art and culture gives a message of unity on Haritalika Teej
हरितालिका तीज पर नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज और महिला विभाग के संयुक्त आयोजन में हरितालिका तीज मनाई गई। तीज पर नेपाली कला और संस्कृति से एकजुटता का संदेश दिया गया। शहर के आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्थान परिसर में महिला विभाग की संयोजक शांति सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की अध्यक्ष नेहा शर्मा रहीं। नेहा शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर ऐसा लग रहा है मानों वह नेपाल में हैं। नेपाली भाषा में प्रस्तुति और वक्ताओं के संबोधन में अपने मातृभूमि के प्रति प्रेम और सम्मान झलकता है। प्रदेश में रहते हुए भी अपनी बोली, वेशभूषा और अपनी संस्कृति से जुड़े रहना अपने आप में बड़ी बात है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल व कोसली सहित विभिन्न स्थानों पर रह रहे नेपाल के नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्ष शांति सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के 11वें दिन हरितालिका तीज मनाने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज नगर समिति रेवाड़ी के अध्यक्ष राम बहादुर खड़का, पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय समिति के कोषाध्यक्ष रामप्रसाद घिमिरे, राम बहादुर थापा, भिवाड़ी नगर समिति के कोषाध्यक्ष किशोर राई, पश्चिमोत्तर क्षेत्रीय समिति सलाहकार प्रेम अधिकारी आदि ने संबोधित किया। रीतिका बस्नेत व हिमलाल के संचालन में सैकड़ों मातृशक्ति और नेपाल के नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed