फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Neighbors thrashed with sticks when window glass broke, many injured

Rewari News: खिड़की का शीशा टूटने पर पड़ोसियों में चले लाठी-डंडे, कई घायल

Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Neighbors thrashed with sticks when window glass broke, many injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव ढोकिया में शादी समारोह से ठीक पहले पड़ोसियों में खूनी संग्राम हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामला खिड़की पर लगे कांच का शीशा टूटने से शुरू हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के 31 लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जाटूसाना थाना के अंतर्गत आने वाले गांव ढोकिया निवासी सतबीर और रणधीर दोनों के घर साथ-साथ हैं। रणधीर के घर में मंगलवार को लड़की की शादी थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। तभी बच्चों के खेलते समय सतबीर के मकान की खिड़की में लगा कांच का शीशा टूट गया। मामूली सी बात कुछ देर में ही लड़ाई में बदल गई। कांच टूटने के बाद सतबीर के परिवार ने पड़ोसी रणधीर के परिवार को शिकायत की। मामला सुलझने की बजाए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। जाटूसाना थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर ज्ञान, राजवंती, स्वीटी, संजीता, पूनम, देवेन्द्र, रविन्द्र, बंटी, सुनील उर्फ चिड़िया, विकास, अंसुल, मंजू, संगीता, मूर्ति देवी व बेदी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने सतबीर, गौरव, राहुल, नरेश, प्रदीप, संदीप, बबली, सीमा, सीखा, उर्मिला, सुंदर, रामल, सुरेश, अमित व मोहित के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed