रेवाड़ी। गांव बगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांप्रदायिक सद्भावना व राष्ट्रीय एकता पर गृह मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नूतन ने की। उन्होंने बताया कि हम सबका नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम सभी आपस में मिलजुल कर रहें और एक दूसरे की मदद करें।
कार्यक्रम प्रभारी हर्ष कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों में राष्ट्रीय एकता की भावना व सांप्रदायिक सद्भावना को प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष 19 नवंबर से शुरू किया जाता है। इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताएं और दिल खोल करके दान दें आदि जैसे कार्यक्रम विद्यालय में करवाए गए हैं। निबंध लेखन में नेहा प्रथम, मुस्कान द्वितीय व अंजलि तृतीय स्थान पर रही। वहीं, ड्राइंग व पेंटिंग प्रतियोगिता में रोहित प्रथम, आशा द्वितीय व निशा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राध्यापिका पुष्पा यादव, मीनाक्षी, सुशीला, राजबाला, योगिता, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, देवी सिंह व सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।