फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NEET...3840 students will appear for the exam today at 12 centers

Rewari News: नीट...12 केंद्रों पर आज परीक्षा देंगे 3840 विद्यार्थी

Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
NEET...3840 students will appear for the exam today at 12 centers
फोटो : 29बावल में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 3840 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 13 दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल होंगे। एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए केंद्र अधीक्षकों व निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। एनटीए की गाइडलाइन के अनुरूप जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
नीट परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय गुरावड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, पीएम श्री जीएसएसएस विद्यालय बिठवाना, जीएसएसएस विद्यालय बूढ़पुर, पीएम श्री राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, एफएलटीएमएसबीडी राजकीय बालिका महाविद्यालय रेवाड़ी, जीएसएसएस विद्यालय सहारनवास बूढ़पुर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेवाड़ीराजकीय पॉलिटेक्निक लीसाना, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नैहचना, जीजीएसएसएस विद्यालय बवाल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में अनावश्यक व्यक्तियों के आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
बावल: कस्बे में नीट की परीक्षा कन्या महाविद्यालय और पीएम श्री जवाहर नवोदय स्कूल में होगी। दोनों विद्यालयों में शनिवार को व्यवस्था को लेकर पुलिस व गुप्तचर विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं, जिससे परीक्षा में पारदर्शिता बरती जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed