{"_id":"68127fd43fd5f109bf0ca796","slug":"neet-exam-will-be-held-in-the-district-on-may-4-rewari-news-c-198-1-rew1001-218744-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले में 4 मई होगी होगी नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले में 4 मई होगी होगी नीट की परीक्षा
Thu, 01 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में एनटीए की ओर से नीट की परीक्षा 4 मई को होगी। इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इस परीक्षा में 3840 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को लेकर बुधवार को डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में केंद्र अधीक्षकों व जिला प्रशासन की ओर से गठित जिलास्तरीय समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें परीक्षा केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। केंद्रीय विद्यालय भाकली के प्राचार्य व परीक्षा संचालन के जिला नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने परीक्षा की तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से 4 मई को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 3840 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 13 दिव्यांग परीक्षार्थी शामिल हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश सभी केंद्र अधीक्षकों को दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिला सचिवालय सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यहां से सभी 12 परीक्षा केेंद्रों की हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और जैमर की व्यवस्था होगी
डीसी ने सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर एनटीए की गाइडलाइन के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे और जैमर की समय रहते जांच कर ली जाए। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। बिजली, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता होनी चाहिए। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित सुविधाएं होनी चाहिए। दिव्यांगों को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो। परीक्षा केंद्र में मोबाइल सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
पर्याप्त पुलिस बल की रहेगी तैनाती
एसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी स्तर पर कानून व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। परीक्षा की पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। किसी भी तरह परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप न नहीं रहेगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।