{"_id":"68e016d1582e38d7280bf09c","slug":"navy-soldier-arrested-for-firing-rewari-news-c-198-1-rew1001-226789-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायरिंग करने के आरोप में नौ सेना का जवान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायरिंग करने के आरोप में नौ सेना का जवान गिरफ्तार
Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड (रेवाड़ी)। गांंव मनेठी में एक व्यक्ति पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मनेठी निवासी अनूप को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और चार खोल बरामद किए गए। आरोपी नौ सेना का जवान बताया जा रहा है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 3 अक्तूबर की सुबह मनेठी निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर के आंगन में घूम रहे थे। इसी दौरान अनूप ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। बचाव करते हुए जितेंद्र घर के अंदर भागे और डायल 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना खोल पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पिस्टल बरामद किया। अनूप ने फायरिंग क्यों की, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अन्य संभावित सहयोगियों की जांच की जा रही है। नौसेना में कार्यरत अनूप छुट्टी पर घर आया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में फायरिंग की। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।