{"_id":"6633f9601ea6508786063884","slug":"nautapa-will-start-from-25th-may-suns-attitude-will-remain-harsh-till-2nd-june-rewari-news-c-198-1-rew1001-203985-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौतपा 25 मई से होगा शुरू, 2 जून तक सूरज के तेवर रहेंगे तल्ख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौतपा 25 मई से होगा शुरू, 2 जून तक सूरज के तेवर रहेंगे तल्ख
Fri, 03 May 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 May 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। भीषण गर्मी से बचने के लिए छाता का प्रयोग करती युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। मई की शुरूआत में सुहाने मौसम के साथ हुई है। तापमान में भी कमी देखने को मिल रही है। इससे गर्मी का एहसास काफी कम हुआ है। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
इससे पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा इस बार 25 मई से शुरू होगा। इस दिन सूर्यदेव सुबह 3.16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 2 जून तक सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहेंगे। जिस कारण मई में भी पूरी तपिश रहेगी। हालांकि पश्चिम विक्षोभ के कारण सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इससे बीच-बीच में गर्मी से राहत मिलेगी। माह के बीच में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन बाद में ये गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
4 मई तक मौसम खुश्क रहने व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की हवाएं चलने के आसार हैं। रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मई की रात मौसम में बदलाव संभावित है, जिससे 4 मई देर रात से 5 मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
इंसेट
6 से 12 मई तक दिन का बढेगा तापमान
6 मई से 12 मई तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मई के मध्य तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। फिर बादल छाने और बारिश होने से राहत मिलेगी, लेकिन रात का तापमान भी बढ़ेगा। जो 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 मई को सबसे ज्यादा तापमान रहेगा। इस दौरान हीट वेव भी रहेगी, क्योंकि हवाएं 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। 20 मई के बाद सूर्यदेव पूरी तरह से आग उगलेंगे। तापमान में काफी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
तापमान पर एक नजर
दिन अधिकतम न्यूनतम तापमान
2 मई 35.6 16.6
1 मई 35 20.4
30 अप्रैल 37.5 20.5
29 अप्रैल 39.5 21.6
28 अप्रैल 39 23.0
27अप्रैल 39.5 26
26 अप्रैल 41.5 21
24 अप्रैल 40 :: 20.2
23 अप्रैल 39.5 :: 19