फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Natural farming training and talent felicitation ceremony tomorrow.

Rewari News: प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण और प्रतिभा सम्मान समारोह कल

Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 10 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Natural farming training and talent felicitation ceremony tomorrow.
रेवाड़ी। अरावली किसान क्लब की ओर से प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 12 जून को कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय मॉडल टाउन में किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बावल के एसडीएम संजीव कुमार और विशिष्ट अतिथि कृषि विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र अहलावत रहेंगे। अध्यक्षता अरावली किसान क्लब के कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

अरावली किसान क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने बताया कि कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि के महत्व, आगामी खरीफ और रबी फसलों की तैयारी तथा किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ किसानों को प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों, कम लागत वाली कृषि पद्धतियों तथा इसके पर्यावरणीय एवं आर्थिक लाभों की जानकारी देंगे।
समारोह के दौरान पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

अरावली किसान क्लब ने कृषि अधिकारियों, प्रगतिशील किसानों, समाजसेवियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में जलपान एवं आपसी संवाद का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed