फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narendra will conquer Australia's highest peak on Independence Day

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस पर ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी को फतह करेंगे नरेंद्र

Sat, 03 Aug 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Narendra will conquer Australia's highest peak on Independence Day
फोटो: 8रेवाड़ी। नरेंद्र-पर्वतारोही
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। उपमंडल के गांव नेहरूगढ़ के युवा पर्वतारोही नरेंद्र अब ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसियस्जको को स्वतंत्रता दिवस पर तीसरी बार फतह करेंगे। वह इस चोटी के साथ 9 सबसे ऊंची चोटियों को 2018 व 2023 में फ़तह कर चुके है।

नरेंद्र इस पर्वत पर विजय प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति होंगे जो इस पर्वत पर दोनों मौसमों में गर्मी और सर्दी में आरोहण करेंगे। इस अभियान का आयोजन इंडिया माउंटेनियरिंग एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा किया गया है। इस अभियान के लिए नरेंद्र 11 अगस्त को भारत से रवाना होंगे। आर्मी जवान कृष्णचंद के पुत्र का नरेंद्र का सपना दुनिया के सभी सात महाद्वीपों पर फतेह कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाना है। नरेंद्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों को फ़तह कर कई विश्व रिकार्ड बनाए हैं। 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए हैं। इसमें माउंट एवरेस्ट को 2016 व 2022 में 6 दिन में बिना अनुकूलन के फतह किया। किलिमंजारो को तीन बार, एलब्रुस को ट्रैवल्स में दो बार, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों को दो बार, दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ व उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी देनाली को फतह किया है। 12 साल की उम्र में ही नरेंद्र ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर पर्वतारोहण की शुरूआत कर दी थी। वर्ष 2008 से इन्होंने नियमित तौर से पर्वतारोहण का अभ्यास शुरू कर दिया था। उसके बाद महज 19 वर्ष की आयु में 6512 मीटर ऊंची भागीरथी-टू व 5612 मीटर ऊंची डीकेडी-टू के साथ कालिंदी पास व वासुकी ताल पास, लेह, गढ़वाल चोटी को फतेह करके सबसे कम उम्र का पर्वतारोही साबित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed