फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Narendra hoisted the tricolour on Europe's highest peak Mount Elbrus

Rewari News: नरेंद्र ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Sat, 16 Aug 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Narendra hoisted the tricolour on Europe's highest peak Mount Elbrus
फोटो: 11पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव तिरंगा फहराते। स्त्रोत: परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के नेहरूगढ़ गांव के निवासी नरेंद्र सिंह यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5,642 मीटर) पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इस चोटी को तीसरी बार फतह किया है। इससे पहले वह 2017 और 2023 में भी इस शिखर पर पहुंच चुके हैं।
इस उपलब्धि के साथ नरेंद्र माउंट एल्ब्रुस पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए हैं, जो विश्व रिकॉर्ड है। यह अंतरराष्ट्रीय अभियान एनएसवाई आउटडोर्स के नेतृत्व में 9 अगस्त को प्रारंभ हुआ। छह दिन के कठिन प्रशिक्षण व ऐक्लिमेटाइजेशन के बाद 15 अगस्त की रात 1 बजे बेस कैंप से अंतिम चढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन

हाड़ कंपा देने वाली -30 डिग्री सेल्सियस ठंड और 40–50 किमी घंटा की तेज़ हवा के बीच लगातार संघर्ष करते हुए सुबह 9:15 बजे नरेंद्र ने शिखर पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की मुहिम नशा मुक्त हरियाणा नशा मुक्त भारत का संदेश भी पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर किर्गिज गणराज्य के पर्वतारोहण एवं खेल चढ़ाई संघ ने उन्हें प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।

नरेंद्र सिंह यादव सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त करने वाले भारत के पहले युवा पुरुष पर्वतारोही हैं। अब उनका अगला लक्ष्य और भी चुनौतीपूर्ण है। उनके लक्ष्य में एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम को पूरा करना शामिल है। इसके अतिरिक्त वे सातों महाद्वीपों के ज्वालामुखी पर्वतों पर भी चढ़ाई कर भारत का परचम एक बार फिर वैश्विक स्तर पर लहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed